Saturday, February 19, 2022

दूसरा चरण सर्वेक्षण कबीर नगर बस्ती, निकट राणा प्रताप बाग

  दिनाँक 19.02.2022 को प्रातः 9 बजे से सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग द्वारा कबीर नगर बस्ती, निकट राणा प्रताप बाग में सर्वेक्षण का दूसरा चरण किया गया जिसमे लोगो की आंखों से संबंधित समस्याओं तथा परिवार में दिव्यांग सदस्यों की जानकारी एकत्रित की गई। इसमें 5 टोलियां   बनाई गई जिन्होंने लगभग 350 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया ताकि उनके लिए एक कैंप लगाया जा सके। इस सर्वेक्षण के द्वारा कुछ  दिव्यांगता से ग्रस्त बच्चो की जानकारी भी प्राप्त हुई। इसमें झंडेवालान विभाग के सदस्यों के अलावा 10 वॉलंटियर उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कबीर नगर बस्ती से श्री विनोद कोली जी तथा उनकी टीम से 8 से अधिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ। 


सादर 

सक्षम इंद्रप्रस्थ

झंडेवालान विभाग

Sunday, February 13, 2022

अंधत्वमुक्त बस्ती अभियान सर्वेक्षण कबीर नगर बस्ती, निकट राणा प्रताप बाग

दिनाँक 13.02.2022 को प्रातः 9 बजे से सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग द्वारा कबीर नगर बस्ती, निकट राणा प्रताप बाग में एक सर्वेक्षण किया गया जिसमे लोगो की आंखों से संबंधित समस्याओं तथा परिवार में दिव्यांग सदस्यों की जानकारी एकत्रित की गई। इसमें 7 टोलियां   बनाई गई जिन्होंने लगभग 450 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया ताकि उनके लिए एक कैंप लगाया जा सके। इस सर्वेक्षण के द्वारा कुछ डेफ एंड डंब तथा अन्य दिव्यांगता से ग्रस्त बच्चो की जानकारी भी प्राप्त हुई। इसमें झंडेवालान विभाग के सदस्यों के अलावा निम्न वॉलंटियर उपस्थित रहे।

1. सुश्री वाणी कनौजिया

2. सुश्री पूजा कनौजिया

3. सुश्री अनुष्का कनौजिया

4. श्री अभिषेक कपूर

5. श्री हेमंत

6. श्री उज्ज्वल

7. श्री रितेश

8. श्री कुमार गौरव


इसके अतिरिक्त कबीर नगर बस्ती से श्री विनोद कोली जी तथा उनकी टीम से 10 से अधिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।  उपरोक्त डाटा का एनालिसिस करके विस्तृत जानकारी बाद में भेजी जाएंगी। इस कार्यक्रम के कुछ चित्र संलग्न है।


सादर 

सक्षम इंद्रप्रस्थ

झंडेवालान विभाग 




Sunday, February 6, 2022

वसंत पंचमी और श्री तेग बहादुर जी के 400 वे प्रकाश पर्व

 वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक अंध बाल विद्यालय, सेवा कुटीर, किंग्सवे कैंप, दिल्ली - 110009 के छात्रों के द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया, इसमें सहयोगी के रूप में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ और सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग सम्मिलित रहे। 

दिनांक 5 फ़रवरी 2022 को प्रात: 10:00 बजे प्राण प्रतिष्ठा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दोपहर 2:00 बजे से कवि सम्मलेन प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात डॉ सतीश मखीजा जी, माननीय विभाग संघचालक का दिनांक 5 फ़रवरी, 2022 को दोपहर 3:00 बजे आगमन हुआ और उन्होंने सिखो के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी के 400 वे प्रकाश पर्व पर अपनी बात रखी। माँ भगवती जागरण का कार्यक्रम रात्रि 10 :30 बजे से शुरू हुआ तथा इसका लाइव प्रसारण फेसबुक पर https://fb.me/e/54HUVYBY1 किया गया। दिनांक 6 फ़रवरी, 2022 को दोपहर 2:00 बजे माँ सरस्वती के मूर्ति विसर्जन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के कुछ चित्र एवं वीडियो संलग्न है। 


सादर

सक्षम इंद्रप्रस्थ 

झंडेवालान विभाग




Friday, February 4, 2022

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार

 सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग द्वारा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्र वंदना हेतु आयोजित 75 करोड़ सूर्य नमस्कार प्रकल्प में भाग लिया जा रहा है। जो की आयुष मंत्रालय, खेलो इंडिया, फिट इंडिया, क्रीड़ा भर्ती तथा आई सी सी आर आदि द्वारा समर्थित हैं। इस सन्दर्भ में सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग तथा सेवा कुटीर, किंग्सवे कैंप के संयुक्त तत्वावधान में 3 समूह बनाये गए है जिसमे 26 दिव्यांग छात्रों के द्वारा सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। इन समूहों का समन्वय निम्न के द्वारा किया जा रहा है। 


1 श्री वीरेंदर जी      -  7 दिव्यांग छात्र

2 श्री खेम चंद जी   - 10 दिव्यांग छात्र

3 श्री हेम चंद जी    -  9 दिव्यांग छात्र


इसके अतिरिक्त सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग द्वारा 8 अन्य समूह भी बनाये गए है जिसमे विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र/छात्राओं के द्वारा सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। इन समूहों का समन्वय निम्न के द्वारा किया जा रहा है।


1 सुश्री शिवानी बर्णवाल जी    - 17 प्रतिभागी 

2 सुश्री वाणी कनोजिया जी    - 6 प्रतिभागी 

3 सुश्री स्टैंज़िन यांगडोल जी               - 6 प्रतिभागी 

4 सुश्री हर्षिता पंत जी            - 5 प्रतिभागी 

5 डॉ मीरा शर्मा  जी               - 5 प्रतिभागी 

6 सुश्री भारती कौशिक जी       - 5 प्रतिभागी 

7 डॉ प्रीति जी                      - 5 प्रतिभागी 

8  श्री धीरजानन्द जोशी जी   - 4 प्रतिभागी 

 

इस प्रकार 11 समन्वयको के द्वारा 79 छात्र/छात्राओं को सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है और सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग तथा सेवा कुटीर, किंग्सवे कैंप के संयुक्त तत्वावधान में  कुल मिलाकर 90 लोगो के द्वारा सूर्य नमस्कार प्रकल्प मे भाग लिया जा रहा है। इसमे प्रतिदिन 13 बार सूर्य नमस्कार योग को 21 दिनों तक किया जाएगा एवं इसका प्रारंभ 26 जनवरी 2022 से किया गया तथा समापन 20 फरवरी 2022 को किया जाएगा।


सादर

सक्षम इंद्रप्रस्थ 

झंडेवालान विभाग






यू डी आई डी कार्ड कैंप

 दिनांक 4 फ़रवरी 2022 को प्रात: 11:00 बजे सक्षम झंडेवालान विभाग द्वारा एक दिवसीय कैंप का आयोजन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली प्रांत कार्यालय, पंडित पंत मार्ग पर किया गया। इस कैंप में दिव्यांगों के लिए यू डी आई डी कार्ड का फार्म भरने का रजिस्ट्रेशन किया गया जिस में  16 दिव्यांगजनों के यू डी आई डी कार्ड के फार्म भरे गए। कैंप में नेत्रदान जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिसमे 2 व्यक्तियों ने अपनी इच्छा से नेत्रदान करने का संकल्प लिया। कैंप का समापन 4 बजे हुआ।

कार्य कर्म के कुछ चित्र संलग्न है।