दिनांक 4 फ़रवरी 2022 को प्रात: 11:00 बजे सक्षम झंडेवालान विभाग द्वारा एक दिवसीय कैंप का आयोजन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली प्रांत कार्यालय, पंडित पंत मार्ग पर किया गया। इस कैंप में दिव्यांगों के लिए यू डी आई डी कार्ड का फार्म भरने का रजिस्ट्रेशन किया गया जिस में 16 दिव्यांगजनों के यू डी आई डी कार्ड के फार्म भरे गए। कैंप में नेत्रदान जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिसमे 2 व्यक्तियों ने अपनी इच्छा से नेत्रदान करने का संकल्प लिया। कैंप का समापन 4 बजे हुआ।
कार्य कर्म के कुछ चित्र संलग्न है।