सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग द्वारा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्र वंदना हेतु आयोजित 75 करोड़ सूर्य नमस्कार प्रकल्प में भाग लिया जा रहा है। जो की आयुष मंत्रालय, खेलो इंडिया, फिट इंडिया, क्रीड़ा भर्ती तथा आई सी सी आर आदि द्वारा समर्थित हैं। इस सन्दर्भ में सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग तथा सेवा कुटीर, किंग्सवे कैंप के संयुक्त तत्वावधान में 3 समूह बनाये गए है जिसमे 26 दिव्यांग छात्रों के द्वारा सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। इन समूहों का समन्वय निम्न के द्वारा किया जा रहा है।
1 श्री वीरेंदर जी - 7 दिव्यांग छात्र
2 श्री खेम चंद जी - 10 दिव्यांग छात्र
3 श्री हेम चंद जी - 9 दिव्यांग छात्र
इसके अतिरिक्त सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग द्वारा 8 अन्य समूह भी बनाये गए है जिसमे विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र/छात्राओं के द्वारा सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। इन समूहों का समन्वय निम्न के द्वारा किया जा रहा है।
1 सुश्री शिवानी बर्णवाल जी - 17 प्रतिभागी
2 सुश्री वाणी कनोजिया जी - 6 प्रतिभागी
3 सुश्री स्टैंज़िन यांगडोल जी - 6 प्रतिभागी
4 सुश्री हर्षिता पंत जी - 5 प्रतिभागी
5 डॉ मीरा शर्मा जी - 5 प्रतिभागी
6 सुश्री भारती कौशिक जी - 5 प्रतिभागी
7 डॉ प्रीति जी - 5 प्रतिभागी
8 श्री धीरजानन्द जोशी जी - 4 प्रतिभागी
इस प्रकार 11 समन्वयको के द्वारा 79 छात्र/छात्राओं को सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है और सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग तथा सेवा कुटीर, किंग्सवे कैंप के संयुक्त तत्वावधान में कुल मिलाकर 90 लोगो के द्वारा सूर्य नमस्कार प्रकल्प मे भाग लिया जा रहा है। इसमे प्रतिदिन 13 बार सूर्य नमस्कार योग को 21 दिनों तक किया जाएगा एवं इसका प्रारंभ 26 जनवरी 2022 से किया गया तथा समापन 20 फरवरी 2022 को किया जाएगा।
सादर
सक्षम इंद्रप्रस्थ
झंडेवालान विभाग