दिनाँक 19.02.2022 को प्रातः 9 बजे से सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग द्वारा कबीर नगर बस्ती, निकट राणा प्रताप बाग में सर्वेक्षण का दूसरा चरण किया गया जिसमे लोगो की आंखों से संबंधित समस्याओं तथा परिवार में दिव्यांग सदस्यों की जानकारी एकत्रित की गई। इसमें 5 टोलियां बनाई गई जिन्होंने लगभग 350 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया ताकि उनके लिए एक कैंप लगाया जा सके। इस सर्वेक्षण के द्वारा कुछ दिव्यांगता से ग्रस्त बच्चो की जानकारी भी प्राप्त हुई। इसमें झंडेवालान विभाग के सदस्यों के अलावा 10 वॉलंटियर उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कबीर नगर बस्ती से श्री विनोद कोली जी तथा उनकी टीम से 8 से अधिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।
सादर
सक्षम इंद्रप्रस्थ
झंडेवालान विभाग