Sunday, March 6, 2022

 ।। सक्षम भारत - समर्थ भारत ।। 

 👁️निःशुल्क नेत्र जांच व दिव्यांगता जांच शिविर👁️ 

दिनांक 06.03.2022 को निःशुल्क नेत्र जाॅच व दिव्यांगता जाॅच शिविर का आयोजन सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग के द्वारा अंधत्वमुक्त बस्ती अभियान के अंतर्गत, समुदाय भवन श्री राधा कृष्ण मंदिर, निकट बुद्धो माता मंदिर, जी टी रोड, दिल्ली पर  किया गया। इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्था लायन आई केअर हॉस्पिटल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी रही। 

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 9:30 पर माननीय विभाग संघचालक डॉक्टर श्री सतीश मखीजा जी(झंडेवाला विभाग), श्री रविकान्त जी सह सेवा प्रमुख, दिल्ली प्रान्त, श्री सुशील जी विभाग अध्यक्ष तथा श्री मनोज जी, जिला कार्यवाह मुखर्जी नगर के द्वारा किया गया। 

इस शिविर में आँखों की जांच के लिए कुल 331 व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया। जिसमें सभी व्यक्तियों की आँखो की निःशुल्क जाँच करने के उपरांत :-

 मोतियाबिंद के ऑपरेशन  - 51

 चश्मों का वितरण - 216

 दवाई वितरण - 130

आवश्यकतानुसार  निःशुल्क दवाई, चश्मे आदि वितरित किए गए।

इसी के साथ दिव्यांगता जांच शिविर में भी 14 बच्चों का पंजीकरण हुआ । जिसमें श्री हरीश जी सोनी, असिस्टेंट प्रोफेसर, इंडियन साइन लैंग्वेज इंस्टीट्यूट तथा श्री प्रतीक जी रिहैबिलिएशन साइकोलॉजिस्ट ने सभी बच्चों की जाँच की तथा उन्हें एक्सरसाइज बताई।

इस मौके पर विभाग अध्यक्ष श्री सुशील जी ने बताया कि सभी मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन तथा मरीजों को घर से अस्पताल तथा अस्पताल से घर लाने ले जाने के लिए विशेष एंबुलेंस की व्यवस्था करेंगे और उसके बाद भी उनके साथ संपर्क बनाए रखेंगे।  यदि उन्हें भविष्य में कोई समस्या आती है तो हम उसका समय रहते निराकरण करा सकें।   

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के प्रबुद्ध व गणमान्यजन श्री नरेन्द्र राणा जी, महासचिव समुदाय भवन श्री राधाकृष्ण मन्दिर, श्री रोहन गोयल जी अधिवक्ता, श्री गौतम छाबरा जी और श्री अजय विरमानी जी spexo opticals विशेष योगदान रहा। Spexo Opticals ने अपनी मशीन Auto Ref. के द्वारा नेत्र जांच में विशेष सहयोग किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्षम इन्द्रप्रस्थ के प्रान्त अध्यक्ष श्री सतीश जी, उपाध्यक्ष श्री त्रिभुवन जी, सचिव श्री गोपाल जी व विभाग  अध्यक्ष श्री सुशील जी तथा श्री राजीव जी जिला सेवा प्रमुख के नेतृत्व में झंडेवाला विभाग के 7 सदस्यों का सहयोग रहा। विशेष उल्लेखनीय योगदान कबीर नगर बस्ती से श्री विनोद कोली जी तथा उनके 9 सदस्यों की टीम तथा सक्षम इंद्रप्रस्थ के 18 वालंटियरस का रहा जिन्हें कार्यक्रम के अंत में सर्टिफिकेट वितरित किये गए।











Tuesday, March 1, 2022

विभाग बैठक विषय कार्य विभजन नेत्र जांच व दिव्यांगता जाॅच शिविर

 झंडेवालान विभाग बैठक 

 दिनांक  01.03.2022 दिन मंगल वार  को सुबह  11:00 बजे  2022 को झंडेवालान विभाग की बैठक का आयोजन तृतीय तल, विवेकानंद भवन (संघ कार्यालय) क्रिश्चियन कॉलोनी(नजदीक मॉरिस नगर, पुलिस स्टेशन) पर रही ! इस बैठक में  विभाग अध्यक्ष श्री सुशील जी, दिल्ली प्रान्त सचिव श्री गोपाल जी ,उपाध्यक्ष श्री हेमचंद जी , सचिव श्री रमेश जी, सह सचिव श्री खेम चाँद जी, प्रचार प्रमुख श्री शुभम जी ,कबीर बस्ती प्रमुख श्री विनोद जी , श्री निशित जी, श्री धीरज जी , सुश्री हर्षिता जी , श्रीमती सुषमा जी , श्री मुरारी जी और  श्री रोशन जी 

विषय :- 👁️🧑🏿‍🦽निःशुल्क नेत्र जांच व दिव्यांगता जाॅच शिविर👁️🧑🏿‍🦽 6 मार्च,2022 की योजना 

इस बैठक में सभी कार्यकर्त्ता  के साथ चर्चा के बाद कार्य विभजन किया गया ! ताकि नेत्र जांच व दिव्यांगता जाॅच शिविर बिना अवरोध के सफलता से  पूरण किया जा सके !




Saturday, February 19, 2022

दूसरा चरण सर्वेक्षण कबीर नगर बस्ती, निकट राणा प्रताप बाग

  दिनाँक 19.02.2022 को प्रातः 9 बजे से सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग द्वारा कबीर नगर बस्ती, निकट राणा प्रताप बाग में सर्वेक्षण का दूसरा चरण किया गया जिसमे लोगो की आंखों से संबंधित समस्याओं तथा परिवार में दिव्यांग सदस्यों की जानकारी एकत्रित की गई। इसमें 5 टोलियां   बनाई गई जिन्होंने लगभग 350 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया ताकि उनके लिए एक कैंप लगाया जा सके। इस सर्वेक्षण के द्वारा कुछ  दिव्यांगता से ग्रस्त बच्चो की जानकारी भी प्राप्त हुई। इसमें झंडेवालान विभाग के सदस्यों के अलावा 10 वॉलंटियर उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कबीर नगर बस्ती से श्री विनोद कोली जी तथा उनकी टीम से 8 से अधिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ। 


सादर 

सक्षम इंद्रप्रस्थ

झंडेवालान विभाग

Sunday, February 13, 2022

अंधत्वमुक्त बस्ती अभियान सर्वेक्षण कबीर नगर बस्ती, निकट राणा प्रताप बाग

दिनाँक 13.02.2022 को प्रातः 9 बजे से सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग द्वारा कबीर नगर बस्ती, निकट राणा प्रताप बाग में एक सर्वेक्षण किया गया जिसमे लोगो की आंखों से संबंधित समस्याओं तथा परिवार में दिव्यांग सदस्यों की जानकारी एकत्रित की गई। इसमें 7 टोलियां   बनाई गई जिन्होंने लगभग 450 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया ताकि उनके लिए एक कैंप लगाया जा सके। इस सर्वेक्षण के द्वारा कुछ डेफ एंड डंब तथा अन्य दिव्यांगता से ग्रस्त बच्चो की जानकारी भी प्राप्त हुई। इसमें झंडेवालान विभाग के सदस्यों के अलावा निम्न वॉलंटियर उपस्थित रहे।

1. सुश्री वाणी कनौजिया

2. सुश्री पूजा कनौजिया

3. सुश्री अनुष्का कनौजिया

4. श्री अभिषेक कपूर

5. श्री हेमंत

6. श्री उज्ज्वल

7. श्री रितेश

8. श्री कुमार गौरव


इसके अतिरिक्त कबीर नगर बस्ती से श्री विनोद कोली जी तथा उनकी टीम से 10 से अधिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।  उपरोक्त डाटा का एनालिसिस करके विस्तृत जानकारी बाद में भेजी जाएंगी। इस कार्यक्रम के कुछ चित्र संलग्न है।


सादर 

सक्षम इंद्रप्रस्थ

झंडेवालान विभाग 




Sunday, February 6, 2022

वसंत पंचमी और श्री तेग बहादुर जी के 400 वे प्रकाश पर्व

 वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक अंध बाल विद्यालय, सेवा कुटीर, किंग्सवे कैंप, दिल्ली - 110009 के छात्रों के द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया, इसमें सहयोगी के रूप में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ और सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग सम्मिलित रहे। 

दिनांक 5 फ़रवरी 2022 को प्रात: 10:00 बजे प्राण प्रतिष्ठा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दोपहर 2:00 बजे से कवि सम्मलेन प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात डॉ सतीश मखीजा जी, माननीय विभाग संघचालक का दिनांक 5 फ़रवरी, 2022 को दोपहर 3:00 बजे आगमन हुआ और उन्होंने सिखो के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी के 400 वे प्रकाश पर्व पर अपनी बात रखी। माँ भगवती जागरण का कार्यक्रम रात्रि 10 :30 बजे से शुरू हुआ तथा इसका लाइव प्रसारण फेसबुक पर https://fb.me/e/54HUVYBY1 किया गया। दिनांक 6 फ़रवरी, 2022 को दोपहर 2:00 बजे माँ सरस्वती के मूर्ति विसर्जन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के कुछ चित्र एवं वीडियो संलग्न है। 


सादर

सक्षम इंद्रप्रस्थ 

झंडेवालान विभाग




Friday, February 4, 2022

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार

 सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग द्वारा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्र वंदना हेतु आयोजित 75 करोड़ सूर्य नमस्कार प्रकल्प में भाग लिया जा रहा है। जो की आयुष मंत्रालय, खेलो इंडिया, फिट इंडिया, क्रीड़ा भर्ती तथा आई सी सी आर आदि द्वारा समर्थित हैं। इस सन्दर्भ में सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग तथा सेवा कुटीर, किंग्सवे कैंप के संयुक्त तत्वावधान में 3 समूह बनाये गए है जिसमे 26 दिव्यांग छात्रों के द्वारा सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। इन समूहों का समन्वय निम्न के द्वारा किया जा रहा है। 


1 श्री वीरेंदर जी      -  7 दिव्यांग छात्र

2 श्री खेम चंद जी   - 10 दिव्यांग छात्र

3 श्री हेम चंद जी    -  9 दिव्यांग छात्र


इसके अतिरिक्त सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग द्वारा 8 अन्य समूह भी बनाये गए है जिसमे विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र/छात्राओं के द्वारा सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। इन समूहों का समन्वय निम्न के द्वारा किया जा रहा है।


1 सुश्री शिवानी बर्णवाल जी    - 17 प्रतिभागी 

2 सुश्री वाणी कनोजिया जी    - 6 प्रतिभागी 

3 सुश्री स्टैंज़िन यांगडोल जी               - 6 प्रतिभागी 

4 सुश्री हर्षिता पंत जी            - 5 प्रतिभागी 

5 डॉ मीरा शर्मा  जी               - 5 प्रतिभागी 

6 सुश्री भारती कौशिक जी       - 5 प्रतिभागी 

7 डॉ प्रीति जी                      - 5 प्रतिभागी 

8  श्री धीरजानन्द जोशी जी   - 4 प्रतिभागी 

 

इस प्रकार 11 समन्वयको के द्वारा 79 छात्र/छात्राओं को सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है और सक्षम इंद्रप्रस्थ, झंडेवालान विभाग तथा सेवा कुटीर, किंग्सवे कैंप के संयुक्त तत्वावधान में  कुल मिलाकर 90 लोगो के द्वारा सूर्य नमस्कार प्रकल्प मे भाग लिया जा रहा है। इसमे प्रतिदिन 13 बार सूर्य नमस्कार योग को 21 दिनों तक किया जाएगा एवं इसका प्रारंभ 26 जनवरी 2022 से किया गया तथा समापन 20 फरवरी 2022 को किया जाएगा।


सादर

सक्षम इंद्रप्रस्थ 

झंडेवालान विभाग






यू डी आई डी कार्ड कैंप

 दिनांक 4 फ़रवरी 2022 को प्रात: 11:00 बजे सक्षम झंडेवालान विभाग द्वारा एक दिवसीय कैंप का आयोजन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली प्रांत कार्यालय, पंडित पंत मार्ग पर किया गया। इस कैंप में दिव्यांगों के लिए यू डी आई डी कार्ड का फार्म भरने का रजिस्ट्रेशन किया गया जिस में  16 दिव्यांगजनों के यू डी आई डी कार्ड के फार्म भरे गए। कैंप में नेत्रदान जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिसमे 2 व्यक्तियों ने अपनी इच्छा से नेत्रदान करने का संकल्प लिया। कैंप का समापन 4 बजे हुआ।

कार्य कर्म के कुछ चित्र संलग्न है।






Friday, January 14, 2022

मकर संक्रान्ति उत्सव

 मकर संक्रान्ति उत्सव 

राजपुरोहित समाज दिल्ली (राजस्थानी प्रवासी कार्यकर्ता) , व सक्षम झंडेवालान विभाग द्वारा मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन भगिनी निवेदिता छात्रावास व आनंद सिंह समारक बॉयज हॉस्टल में किया।


राजपुरोहित माताओं, बहनों ने  दिव्यांग(नेत्र बाधित) बंधू व भगिनी के साथ मकर संक्रांति का उत्सव मनाया, तिलगुड के लड्डू के साथ - साथ 80 स्वेटर वितरण किए गए। 


राजपुरोहित समाज की माताओं, बहनों ने बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा महसूस हुआ दृष्टि बाधित बंधु व भगिनियों को अपना काम स्वयं करते हुए, लैपटॉप और फोन चलाते हुए देखकर उन्हें भी प्रेरणा मिली है। और आगे भी वे यहां परिवार के साथ आती रहेंगी व सहयोग करती रहेंगी !

 झंडेवालान विभाग विशेष रूप से रोहित जी का धन्यवाद करता है जिनके माध्यम से राजपुरोहित समाज और सक्षम के बीच एक सेतु बन पाया। 

सक्षम भविष्य में भी आपसे दिव्यांगों के विकास के सहयोग की कामना करता है।

 

कुल सहयोगी संख्या 7

उपस्थित 5 , 

2 जन को किसी कारण रास्ते से वापसी जाना पड़ा।

कार्यक्रम के कुछ चित्र संलग्न हैं।






Sunday, December 19, 2021

Blood Donation Camp at Seva Kutir, Mukharjee Nagar 19 Dec '21

🩸 रक्तदान               महादान 🩸

कोविड काल में  ब्लिडिंग डिस्ऑर्डर थैलेसामिया से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों के सामने बड़ी समस्या ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी ने उत्पन  कर दीं है। इस समस्या का उपचार करने वाले अस्पताल व ब्लड बैंक भी ब्लड डोनर्स के न मिलने से परेशान हो गए। उपरोक्त समस्या को संज्ञान में लेकर समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने अस्पतालों के ब्लड बैंक और ब्लड डिस्ऑर्डर से जूझ रहे मरीजों के बीच सेतु का काम कर रहा है।

 इस बारे में जब समाज के सभी वर्गो से बात की गयी तभी हमारे सेवा कुटीर के दृष्टि बाधित बंधुओं ने अपना विचार हमारे सामने रखा और कहा कि इस कठिन परिस्थिति में हम थैलेसामिया से जूझ रहे अपने दिव्यांग बंधुओं के लिया रक्तदान शिविर का आयोजन करना चाहते है । इस प्रयास को ध्यान में रख कर  दिनांक 19 दिसंबर  2021 (10 से 4 बजे ) गीता जयंती के उपलक्ष्य में सेवा कुटीर, किंग्सवे कैंप तथा सक्षम इंद्रप्रस्थ झंडेवालान विभाग के संयुक्त सौजन्य से थैलेसिमिया से ग्रस्त दिव्यांगजनों के लिए एक रक्तदान शिविर का आयोजन  सेवा कुटीर विद्यालय परिसर में किया गया। 


इसमें कुल 52 रक्तदान दाताओ ने अपना रजिस्ट्रशन करवाया। 38 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। 14 रक्तदान दाता किन्हीं कारणों से अस्वीकार कर दिए।  इस अवसर पर 14 दृष्टि  बाधित दिव्यांग छात्रों ने अपना रक्तादान किया । 10 रक्तदान दाताओ ने  नेत्र दान का सकल्प भी लिया । इसमें विशेष रूप से RWA, सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट, मुखर्जी नगर तथा जी.  टी. बी. अस्पताल का सहयोग मिला। 

इस कार्यक्रम का विधिवत् उदघाटन माननीय विभाग संघचालक डॉक्टर श्री सतीश मखीजा जी, मुखर्जी नगर जिले के माननीय संघचालक  श्री  जितेंद्र जी,सेवा कुटीर से श्री वीरेंद्र जी व विभाग अध्यक्ष श्री सुशील जी ने  दीप प्रज्वलन एवं भारत माता की पुष्पार्चन के साथ किया।   इस शिविर के सफल आयोजन में RWA के उपाध्यक्ष डॉ आशीष जी, डॉ आनंद भट्ट जी,  अखिलेश दुबे जी व झण्डेवाला विभाग के समस्त कार्यकर्ता भगिनी बन्धुओं का विशेष सहयोग रहा।


अंत में गुरू तेग बहदुर हॉस्पिटल के  चिकित्सक टीम एवं अन्य स्टाफ के प्रति सेवा कुटीर से श्री वीरेंद्र जी ,सक्षम के संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र जी धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
















Sunday, November 7, 2021

Deepawali Milan at Seva Kutir, Mukharjee Nagar 7 Nov 2021

Deepawali Milan at Seva Kutir, Mukharjee Nagar 7 Nov 2021


दिनांक 7 नवंबर 2021 को दोपहर 12:30 बजे सेवा कुटीर ज़ी.टी.बी. नगर दिल्ली में दीपावली के उपलक्ष में अनुभूति का कार्यक्रम सक्षम झंडेवालान विभाग द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ  संजीव जी ( प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय), विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र जी, प्रांत संगठन मंत्री देवेंद्र जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री सतीश जी (प्रांत अध्यक्ष) श्री डॉ मामचंद जी (प्रांत सह सचिव), विभाग अध्यक्ष श्री सुशील जी और 60 दिव्यांग छात्र उपस्थित रहे। इन दिव्यांग छात्रों में 2 राष्ट्रीय व 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी है। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री वीरेंद्र जी द्वारा मंगल चरण के गायन से किया गया। मंगल चरण के गायन के बाद श्री राकेश जी (दिव्यांग छात्र) ने कविता का पाठ किया। इसके पश्चात श्री डॉ मामचंद जी ने सक्षम का संक्षिप्त परिचय दिया। सक्षम के परिचय के बाद मुख्य अतिथि जी (डॉ  संजीव जी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो कि स्वयं एक दिव्यांग है। मुख्य अतिथि जी का वक्तव्य बहुत ही ज्ञानवर्धक था। मुख्य अतिथि के मार्गदर्शन के पश्चात विभाग कार्यकारिणी के सदस्यों ने दीपावली की शुभकामनाओं के साथ जलपान व मिठाइयों के साथ ब्रेल लिपि में कृष्ण भजन  की  प्रतिलिपियों का वितरण किया। इस कार्यक्रम मे प्रोफेसर श्री  ए.के. दुबे जी, श्री अंबुराजा जी  और श्री  वीरेंद्र जी का विशेष सहयोग रहा। अंत में श्रीमती  ममता जी (विभाग महिला प्रमुख) ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन 2 बजे हुआ।

विभाग टोली से श्री हेमचंद जी (विभाग उपाध्यक्ष), रमेश जी (विभाग सचिव), श्रीमती ममता जी (विभाग महिला प्रमुख),  खेमचंद जी (विभाग सह सचिव) शुभम जी (विभाग युवा प्रमुख) 

कार्यक्रम की कुछ फोटो संलग्न हैं।


सक्षम भारत समर्थ भारत🚩